<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

दो लोगो के आसमयिक निधन पर ब्राह्मण महासभा परिसर में शोकसभा का आयोजन

बस्ती। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प0 रामदुलारे पाठक तथा प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्य प0रघुवंश उपाध्याय के आसमयिक निधन पर मालविया मार्ग पर स्थित ब्राह्मण महासभा परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया द्य रा0 अध्यक्ष प0अशोक शुक्ल ने कहा कि दोनों ही विभुतियों का सामाजिक योगदान के कारण ही समाज में विशिष्ट पहचान बनाई समाज के उत्थान में दोनों लोगों का विशेष योगदान रहा है।

राष्ट्रीय महामंत्री प0 शम्भू नाथ मिश्र तथा संयुक्त मंत्री प0 विजय बिहारी तिवारी ने संगठन में साथ साथ कार्य करने के दौरान अनेक यादगार बातों को साझा करते हुए अत्यंत भावुक रुंधे गले से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
शोकसभा में डा0 वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, नरेंद्र बहादुर उपाध्याय, विभुति प्रसाद पाण्डेय, एस एन शुक्ल,राम विहारी तिवारी, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, आलोक कुमार मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी, विपिन शुक्ल, संजय कुमार शुक्ल, डा0 के के उपाध्याय, राजेश्वर तिवारी,अजय कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार शुक्ल, अच्युतानंद शुक्ल, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, लल्लू पाण्डेय, राधेश्याम तिवारी, नवीन दूबे, विष्णु मणि उपाध्याय, अमितेश कुमार द्विवेदी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे, सभी सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages