<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

भारतवीर मुकुंदी लाल स्मृति सम्मान से नवाजा गया आदिल खान को


बस्ती (कुदरहा)। काकोरी एक्शन डे पर श्भारत प्रेरणा मंचश् द्वारा श्चंबल विद्यापीठश् के आदिल खान को भारतवीर मुकुंदी लाल स्मृति सम्मान से नवाजा गया द्य विकास खण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत पूरा पिरई निवासी समाजसेवी आदिल खान को औरैया जिला में भारत प्रेरणा मंच द्वारा उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवाओं के लिए भारतवीर मुकुंदीलाल गुप्त स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है द्य आपको बताते चले कि चंबल वाले गुरु जी के नाम से प्रसिध्द आदिल खान लगभग 5 दर्जन बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे है,और हाल ही में जिला अस्पताल बस्ती में एक गरीब महिला के ऑपेरशन के लिए रक्त मुहैया करा कर जिले में खूब शोहरत बटोरी और समाजसेवी का हमेशा प्रयास रहता है कि लोगों में हमेशा आपसी भाई चारा बना रहे स
सभी लोग एक साथ मिल जुल कर देश को उन्नति के ओर ले जाएं।शिक्षा के साथ साथ लोगो के घरो तक जा कर नशा मुक्ति के लिए अपील भी करते रहते है 
तो कभी सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने का कार्य भी करते रहते हैं।लोगों की समस्याओं को अपने साथियों के सहयोग से हल कराते है।
समारोह के अतिथि कर्नल सुधीर सिंह राठौड़, डॉक्टर अरविंद कुशवाहा, मेजर योगेंद्र कुमार कटिहार, डॉ धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। संचालन कवि डॉ. अजय शुक्ला अंजाम और अविनाश अग्निहोत्री ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages