<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 11, 2023

आज है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें क्यों और कैसे हुई इस दिन को मनाने की शुरुआत

नई दिल्ली। 11 जुलाई को दुनियाभर में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे यानी विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती जनसंख्या जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। चलिए आपको इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

विश्व भर में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश की बात करें तो द स्टेट ऑफ वर्ल्ड पापुलेशन की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 29 लाख की आबादी से भारत ने चीन को पछाड़ते हुए सर्वाधिक पॉपुलेशन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जनसंख्या की बात करें तो यह 142.86 करोड़ है।
विश्व जनसंख्या दिवस इतिहास की बात करें तो 1989 में 11 जुलाई के दिन यूनाइटेड नेशंस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से इसे मनाए जाने का ऐलान किया गया था। इसके बाद से यह हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। 11 जुलाई 1987 को जब विश्व की जनसंख्या 5 अरब तक पहुंच गई थी। उसके बाद डॉ केसी जकारिया ने इस दिन को मनाए जाने का सुझाव दिया था।
इस समय पूरे विश्व में आबादी 8 अरब से ज्यादा हो गई है। जिसकी वजह से पर्यावरण और पृथ्वी पर बुरा असर पड़ रहा है क्योंकि दैनिक उपयोग के जीवन में व्यक्ति जिन चीजों का उपयोग कर रहा है वह प्रकृति के लिए नुकसानदायक है। पर्यावरण पर पड़ रहे इस बुरे प्रभाव को रोकने और लोगों में स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति बढ़ावा लाने के उद्देश्य से इस दिन को विशेष तौर पर मनाया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages