<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 11, 2023

सांसद महाबली सिंह ने हाई मास्ट लाइट का किया उद्घाटन

बिक्रमगंज (रोहतास)। सोमवार को  नगर पंचायत काराकाट में काराकाट लोकसभा सांसद महाबली सिंह के द्वारा स्थानीय क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सांसद निधि से अनुशंसित बाजार में जो गोड़ारी बाजार में चौक के पास एवं प्रखंड मुख्यालय पर हाई मास्ट लाइट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उसके उपरांत नगर पंचायत काराकाट के मुख्य पार्षद अभिभावक मुन्ना भारती के द्वारा नारियल फोड़ा गया। उसके उपरांत प्रखंड मुख्यालय काराकाट पर सांसद सिंह पहुंचे तो मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी रेणुका कुमारी, आरओ जितेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बुकें और फूल मालाओं के साथ सांसद का स्वागत किया गया। उसके उपरांत हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन फीता काटकर किया गया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा नारियल फोड़ा गया।


उद्घाटन के उपरांत सामुदायिक भवन पर वार्तालाप के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मुख्य पार्षद अभिभावक मुन्ना भारती के द्वारा प्रखंड मुख्यालय में आईटी भवन की मांग की गई। जिसके उपरांत सांसद के द्वारा आश्वासन दिया गया। बतातें चले कि नगर पंचायत काराकाट गोड़ारी में दोनों हाई मास्ट लाइट लगवाने में मुख्य पार्षद अभिभावक मुन्ना भारती का भरपूर योगदान रहा। मौके पर काराकाट प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी रेणुका कुमारी, आरओ जितेंद्र कुमार, मुख्य पार्षद अभिभावक मुन्ना भारती, प्रमुख अभिभावक नारायण पासवान, पूर्व उप प्रमुख अभिभावक दिलीप राम, वार्ड पार्षद संतोष कुमार तिवारी, सुरेश माली, अजय कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जनार्दन यादव, पवन पासवान, गोरख राम, दिलीप सोनी, रामेश्वर पाल, वीरेंद्र कुशवाहा, कृष्णा सिंह, अवधेश राम, बीडीसी अजय साह, अकबर अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages