<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

तैराकी में पीएसी पूर्वी जोन की टीम को मिला प्रथम स्थान

- पुलिस की वार्षिक तैराकी एवं क्रासकण्ट्री प्रतियोगिता का पुलिस महानिदेशक ने किया समापन

- कुल 675 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

- लखनऊ जोन की टीम 104 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया

लखनऊ। 61वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक तैराकी एवं क्रासकण्ट्री प्रतियोगिता-2023 का समापन मुख्य अतिथि विजय कुमार पुलिस महानिदेशक द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 11जुलाई को डॉ. केएस प्रताप कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी उ.प्र.द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में यूपी पुलिस के 14 जोनों में से रेडियो जॉन एवं प्रशिक्षण जोन के अतिरिक्त 12 जोन के महिला खिलाड़ी 130 एवं पुरुष खिलाड़ी 545 कुल 675 खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लिया।


तैराकी प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन की टीम ने कुल 153 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है तथा लखनऊ जोन की टीम 104 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। सर्वाेत्तम तैराक वाराणसी जोन के दीपक निषाद इस प्रतियोगिता में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी महिला खिलाड़ियों द्वारा क्रसकन्ट्री रेस में प्रतिभाग किया गया। बरेली जोन की महिला खिलाड़ियों द्वारा 16 अंक अर्जित कर टीम चौम्पियनशिप होने का गौरव प्राप्त किया तथा मेरठ जोन की टीम 26 अंक के साथ उप विजेता रही। महिला क्रासकण्ट्री रेस में सर्वाेत्तम धावक बरेली जोन की रजनी एवं द्वितीय स्थान पर मेरठ जोन की सरिता रही तैराकी महिला में खुशबू कानपुर जोन एवं शिवांगी श्रीवास्तव गोरखपुर जोन को संयुक्त सर्वाेच्च महिला तैराक का खिताब दिया गया। पुरुष क्रासकण्ट्री रेस में पीएसी पश्चिमी जोन की टीम ने 29 अंक प्राप्त कर प्रथम तथा मेरठ जोन 29 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया कासकण्ट्री प्रतियोगिता में सर्वाेत्तम धावक मेरठ जोन के बलराम रहे।

डाइविंग प्रतियोगिता में पीएसी मध्य जोन 318.50 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा पीएसी पश्चिमी जोन की टीम ने 236.35 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही। वाटरपोलो प्रतियोगिता में पीएसी पूर्वी जोन की टीम प्रथम स्थान पर तथा वाराणसी जोन की टीम द्वितीय स्थान पर रही। सर्वाेत्तम गोताखोर पीएसी मध्य जोन के मु.आ. अरविन्द यादव रहे। इसके अतिरिक्त समापन समारोह के अवसर पर आशीष गुप्ता पुलिस महानिदेशक, रूल्स एण्ड मैन्युअल, रेणुका मिश्रा चेयरमैन भर्ती बोर्ड पुलिस महानिदेशक, ट्रेनिंग लखनऊ, एसके माथुर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार लखनऊ, डा.केएस प्रताप, अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी उप्र, प्रकाश डी, अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आवास निगम लखनऊ, जय नारायन सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, जीआरपी लखनऊ, एन. रविन्दर अपर पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिदेशक के जनरल स्टाफ आफीसर, पीयूष मोर्डिया, अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन लखनऊ, आशुतोष कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय उप्र लखनऊ, अपर्णा कुमार सचिव उ.प्र. पुलिस स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड एवं पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी मध्य जोन उप्र लखनऊ, तरुण गाबा, पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ रेंज लखनऊ। राजेश कुमार सक्सेना, सह आयोजन सचिव सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, अपर्णा कौशिक, पुलिस उपायुक्त मध्य कमिश्नरेट लखनऊ, भीम कुमार गौतम, अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ, अभय नाथ त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस महानिदेशक, धर्मेन्द्र सिंह यादव एवं रणजीत सिंह यादव सहायक सेनानायक. 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी अभिनव सिंह पुन्ढीर उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages