भोपाल। समाजवादी आंदोलन के प्रणेता और इंदौर के पूर्व सांसद कल्याण जैन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। बुधवार रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार को उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
समाजवादी आंदोलन से जुड़े कल्याण जैन आपातकाल के बाद बने राजनीतिक मोर्चा जनता पार्टी के समय इंदौर से सांसद बने थे। आपातकाल के काले दिन बाद हुए लोकसभा चुनाव में इंदौर से उन्होंने जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के नंदकिशोर भट्ट को पराजित किया था।
समाजवादी नेता कल्याण जैन ने अपने राजनीतिक जीवन का सफर पार्षद से शुरू किया था। वे 1967 में विधायक का चुनाव जीते थे। इसके अलावा वे 1962 में पार्षद बने। सांसद कल्याण जैन के समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह से आत्मीय संबंध थे। मुलायम सिंह जब भी इंदौर आते थे तो वे कल्याण जैन के घर जाते थे और दाल बाफले का भोजन करना पसंद करते थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ नेता कल्याण जैन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे इंदौर से पार्षद, विधायक एवं सांसद के रूप में निर्वाचित हुए। उन्होंने विकास और सामाजिक कल्याण के लिए निंरतर कार्य किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत जैन की आत्मा को शांति और शोक-संतप्त परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment