<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव 2023 का किया शुभारम्भ


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अवध शिल्पग्राम में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव 2023 का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव की स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने आम निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार किसानों को वैश्विक मार्केट उपलब्ध करा रही है। इससे किसानों की आय बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश सरकार हर काम करेगी। महोत्सव में आम की 725 प्रजातियों का प्रदर्शन किया जायेगा।आम का उत्पादन बढ़ाने, आम उत्पादकों को प्रोत्साहित करने और आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आम महोत्सव का आयोजन किया गया है। आम महोत्सव में उत्तराखण्ड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के आम निर्यातक भाग लेंगे। सराहनीय प्रदर्शन करने वाले आम निर्यातकों को पुरस्कृत किया जायेगा।इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages