बस्ती। आगामी 11 मई को होने वाले नगर पालिका परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर के विभिन्न वार्डो में घर-घर जाकर सघन सम्पर्क किया। कहा कि सपा की जीत से पालिका क्षेत्र का समुचित निस्तारण होगा।
प्रत्याशी नेहा वर्मा के महिलाओं की टोली ने घरों में जाकर संवाद बनाया और वोट मांगे। चुनाव निशान साईकिल पर मुहर लगाने का आग्रह किया। सपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा वर्मा ने कहा मतदाता इस बार सपा के साथ हैं और बदलाव होगा। सपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि नगर पालिका का यह चुनाव निर्णायक मोड़ पर है और प्रत्याशी को सभी वर्गो का समर्थन मिल रहा है। कहा कि झूठ फरेब की राजनीति करने वालों को मतदाता सिरे से नकार देंगे। सम्पर्क के दौरान सपा प्रत्याशी नेहा वर्मा के साथ सपा नेत्री इन्द्रावती, बबिता, पारूल, अमृता, विनय, मंजुल, ज्योति के साथ ही अंकुर वर्मा के साथ सम्पर्क करने वालों में सुरेंद्र सिंह छोटे, मिंकू पाण्डेय, विकास सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, मनोज पाण्डेय, आशीष सिंह, बैजू दूबे, विपिन त्रिपाठी, आकाश आर्य विकास वर्मा, सूरज गुप्ता ,सत्येन्द्र, सज्जन, अर्जुन, अजीत सिंह, ,राजाराम मुंशी, अताउल्लाह,राजेश, करन यादव, आदित्य विश्वकर्मा, विपिन त्रिपाठी, अताउल्लाह, के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment