<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 27, 2023

धूमधाम से मनाया गया नववर्ष अभिनन्दन कार्यक्रम


बस्ती - संस्कार भारती बस्ती इकाई द्वारा आयोजित नव वर्ष अभिनंदन कार्यक्रम जीवीएम कान्वेंट स्कूल के सभागार में धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम का श्री गणेश मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुनीता तिवारी प्राचार्य महिला महाविद्यालय, विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीलम सिंह प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संरक्षक संस्कार भारती डॉ कैप्टन पी एल मिश्रा, अध्यक्षा संस्कार भारती सत्या मिश्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया, संस्कार भारती ध्येय गीत का गायन सत्या मिश्रा, पूर्णिमा तिवारी, ललिता श्रीवास्तव ने किया, तथा संस्कार भारती परिचय एवं उद्देश्य के सम्बन्ध में डॉक्टर पी एल मिश्रा ने विस्तार से बताया, कार्यक्रम का संचालन साहित्य प्रमुख राजेश कुमार मिश्रा, सरिता शुक्ला ने किया, संस्कार भारती से डॉक्टर पी एन मिश्रा सत्या मिश्रा, ललिता श्रीवास्तवा, पूर्णिमा तिवारी, लता सिंह  ने राम जन्म सोहर और देवी गीत गाया, तो शिखा मेमोरियल से सलोनी मुस्कान इशिता ने चैती और दादरा से कार्यक्रम को  भक्तिमय बना दिया, पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान से राजेश आर्य जी के नेतृत्व में उनके शिष्यों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत करमन मोह लिया, श्वेता nsh कुमार मिश्र ने  अपनी कविता से सब को आनंदित किया, पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत संस्थान ने राग और भजन से ज्ञान परंपरा को जीवित किया, महिला महाविद्यालय से रूचि, अंशिका, शालिनी, निशा ने गीत और सचिन ने नृत्य प्रस्तुत किया, शिखा मेमोरियल से भजन के माध्यम से दुर्गेश्वरी जी ने भजन का गायन किया, और पूर्व में हुए निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित बालक- बालिका सीनियर वर्ग में रितिका पाठक, युक्ति पांडे, लक्ष्मी, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से हर्षिता शुक्ला, पूर्वा सिंह राजपूत, आस्था तिवारी, बालिका विद्या मंदिर तथा सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज  शिवा कॉलोनी से माधव कुमार रहे। कार्यक्रम के दौरान संतोष सिंह निदेशक जी वी एम कान्वेंट स्कूल, राहुल श्रीवास्तव, रत्नेश पांडे,दैनिक आज पेपर के सम्मानित पत्रकार राम विलास कसौथन, पूर्णिमा तिवारी, लता सिंह, स्नेह लता मिश्रा, उषा पांडे, निर्मल वर्मा, उर्मिला पांडे, मधुबाला श्रीवास्तवा, सरिता शुक्ला, कमला वर्मा, ओम प्रकाश पांडे, भक्ति नारायण श्रीवास्तव, अदिति, ललिता श्रीवास्तवा आदि उपस्थित रहे। संस्कार भारती के अध्यक्ष सत्या मिश्रा ने सभी आए हुए अतिथियों आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages