बस्ती। यूनीक सांइस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रौता चौराहा के परिसर में विद्यालय के पूर्व और वर्तमान में श्रेष्ठ सम्मान प्राप्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ विद्यालय के निदेशक सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वल एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस कार्यक्रम में क्रमशः सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत, नृत्य, नाटक तथा अनेक प्रकार के पुरस्कार वितरण का क्रम चला। इसमें अंकिता ग्रुप, श्री ग्रुप, अथर्व ग्रुप, क्रिस्टल ग्रुप, पीहू ग्रुप, अविका ग्रुप, रब्बानी ग्रुप, काव्या ग्रुप, अक्षरा ग्रुप शिया ग्रुप श्रृष्टि ग्रुप, निमिषा ग्रुप, प्रियांशी, आराध्या, एवं आरुषी आदि नें अनेक मनमोहक, भावुक एवं भाव विभोर करने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
यह कार्यक्रम विद्यालय के बैनर के ‘अभिव्यक्ति’ शीर्षक के साथ सम्मान को 'Celebration of success' नाम दिया गया। इसके अन्तर्गत - पुरस्कार वितरण में सर्वप्रथम विद्यालय के निदेशक सन्तोष कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व के उपलब्धि प्राप्त छात्रों में डा0 रुचि पाण्डेय, इंजी0 सौम्या पाण्डेय, विश्वजीत चौरसिया, अभिनव मिश्र, शिवेन्द्र श्रीवास्तव को सम्मनित किया, तत्पश्चात् विद्यालय के वर्तमान शैक्षिक सत्र 2022-23 के क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित करने का कार्य विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सुबास चन्द्र यादव, आलोक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव आदि ने किया।
कार्यक्रम के इसी मंच पर आज PW के आदित्य ने विद्यालय में पीद्यापीठ के व्यवस्थित संचालन की रुपरेखा लोगों को स्पष्ट किया। विद्यालय के स्थान प्राप्त विद्यार्थियों में प्रथम स्थान पर श्रेयान्शी, अनन्या पाण्डेय, फरीहा, ऋतिक राज, आरव प्रताप सिंह, जसवीर यादव, आएशा, अनन्या गुप्ता, अनुप्रिया, तेजस्विनी सिंह, वेदान्त पाण्डेय, अथर्व गौतम, अदिति श्रीवास्तव मनल फातिमा, सिया दूबे, आकांक्षा श्रीवास्तव, स्नेहा गौड़ सक्षम श्रीवास्तव, इप्सा गौतम, सोनाक्षी, शिफा, साध्वी पीहू चौहान, श्रेयांश श्रीवास्तव, प्रियांशु गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार, नौमिका गुप्ता, निमिषा श्रीवास्तव, अंञ्जली गुप्ता, हर्षिता श्रीवास्तव आदि ने पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे वन्दना उपाध्याय, सौम्या त्रिपाठी, शालिना श्रीवास्तव, साकेत मिश्र, रोली श्रीवास्तव, रिया पाण्डेय, अन्शू उपाध्याय , बुशरा सिद्दीकी, आयुषी, शिवांगी पाण्डेय, शिवानी विश्वकर्मा, तनु गुप्ता, स्मिता श्रीवास्तव, अमन गुप्ता, कीर्ति दूबे, सुप्रिया कसौधन ने सहयोग किया, कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने में संचालक-साकेत मिश्र सौम्या त्रिपाठी, निमिषा श्रीवास्तव एवं शिवाशी पटेल की विशेष भूमिका रही।


No comments:
Post a Comment