<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 26, 2023

कुम्भकार महासंघ के होली मिलन में सम्मानित हुये वरिष्ठ नागरिक

शिक्षा से ही सबल होगा देश - डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति

बस्ती। रविवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार प्रजापति के संयोजन में बड़े वन स्थित विजय मैरेजहाल में होली मिलन एवं वरिष्ठ नागरिक समारोह का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने कहा कि शिक्षा की वह मूल आधार है जिससे प्रजापति समाज की समस्याओं का हल निकलेगा। कहा कि अपने पाल्यों को शिक्षित अवश्य करें जिससे वे देश के सुयोग्य नागरिक बने।

विशिष्ट अतिथि अविनाश प्रताप प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति चक्रधारी, बलिहारी प्रजापति, जवाहिर लाल प्रजापति ने प्रजापति समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक मोर्चो पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि प्रजापति समाज के सबल लोग यदि जरूरतमंदों की मदद की दिशा में पहल करें तो समाज की नई पीढी को ताकत मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक चन्द्रभान प्रजापति, मुन्नीलाल प्रजापति,  देवनरायन प्रजापति, नरसिंह प्रजापति, संतराम प्रजापति, देवदत्त प्रजापति,  शम्भूनाथ प्रजापति, राम औतार प्रजापति आदि को अंग वस्त्र, श्रीमद्भगवत गीता भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन हरिकेश प्रजापति और डा. कृष्ण कुमार प्रजापति ने किया।


होली मिलन एवं वरिष्ठ नागरिक समारोह में मुख्य रूप से  उपाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति, महेन्द्रनाथ प्रजापति, भगवानदीन प्रजापति, नेबूलाल प्रजापति, महेन्द्रनाथ प्रजापति, राम मूरत प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, राकेश कुमार प्रजापति, जवाहरलाल प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, देवनरायन प्रजापति, प्रेमकुमार प्रजापति, मृत्युंजय कुमार प्रजापति, राम सूरत प्रजापति, छविलाल प्रजापति राजेश कुमार प्रजापति, राममूरत प्रजापति, रामनिहाल प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार आशुतोष प्रजापति, परशुराम प्रजापति, विपिन कुमार प्रजापति, सुजीत कुमार प्रजापति, विजय प्रकाश प्रजापति, रामसागर प्रजापति, संदीप कुमार प्रजापति, धीरेन्द्र कुमार प्रजापति, गजेन्द्र कुमार प्रजापति, मधुसूदन प्रजापति, विष्णुदत्त प्रजापति, इन्द्रेश प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मेहीलाल के साथ ही प्रजापति समाज के अनेक लोग शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages