<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 26, 2023

मखौड़ा महोत्सव कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

कुश्ती हमारी संस्कृति की पहचान है- बृजभूषण सिंह

बस्ती। मखौड़ा में चल रहे मखौड़ा श्रीराम जन्म महोत्सव के पाँचवे दिन रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एशिया कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह द्वारा किया गया। बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम के आयोजक विधायक अजय सिंह ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण करके व बुके देकर स्वागत किया।


कुश्ती के कुल 100 मुकाबले हुए जिसमें 25 महिला वर्ग और 75 पुरुष वर्ग के हुए। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय, अयोध्या हनुमानगढ़ी, मथुरा, गाजीपुर, बनारस, प्रतापगढ़, गोरखपुर, बुलंदशहर, गाजीपुर, जौनपुर के अलावा अन्य प्रदेशों से आये सैकड़ों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देकर उपस्थित हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति की पहचान है। इस कला से समाजिक समरसता को बल मिलता है। अपनी संस्कृति को बनाए रखने व पहचान दिलाने में कुश्ती की अहम भूमिका है। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करते हुए विधायक अजय सिंह ने कहा कि कुश्ती हमारी संस्कृति और सभ्यता का हिस्सा है। इस तरह के आयोजन से हमारी संस्कृति और सभ्यता सहेजने का भी काम करती है। ग्रामीण क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा देने का मुख्य कारण युवाओं में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। कुश्ती के माध्यम से आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है।
कार्यक्रम में कृष्ण चन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, श्रीश पाण्डेय, योगेंद्र सिंह, बेचू सिंह, शैलेश पाण्डेय, यज्ञेश पाण्डेय, राधेश्याम सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विक्रम सिंह, भरत सिंह,परशुराम सिंह, विनोद गुप्ता, जग्गू सिंह, आलोक कमलापुरी, अनिल पाण्डेय, आशुतोष सिंह, अर्जुन सिंह, वरुण सिंह, नीरज शुक्ल, विधायक पीआरओ निर्मल सिंह, राम ललित पाण्डेय, राजेश सिंह, मंटू सिंह, अरविंद सिंह, रोशन सिंह, शेरा सिंह, दुर्गेश सिंह, प्रिन्स शुक्ल, अखिलेश सिंह, लवकुश वर्मा, पहाड़ी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages