<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 26, 2023

शहर में स्वयंसेवकों का पथ संचलन का जगह-जगह पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत

बस्ती। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज शहर में पथ संचलन निकाला। जगह-जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया गया।


आज सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग बस्ती के परिसर में स्वयं सेवक एकत्र हुए। कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय प्रांगण से हुआ। मंच पर प्रान्त संघचालक डॉ. पृथ्वीराज, विभाग संघचालक ,नरेन्द्र भाटिय और जिला संघचालक पवन तुलस्यान की गरिमामयी उपस्थिति रही। आज के एकत्रीकरण में मिथिलेष जी क्षेत्र बौद्विक प्रमुख ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आज हम स्वाधीनता का अमृत उत्सव मना रहे हैं, इस अवसर पर डॉ केशव राम बलिराम हेडगेवार का जीवन अनुकरणीय है, यह देश मेरा है यह समाज मेरा है या भूमि मेरी है यह भाव हमारे अंदर होना चाहिए संघ के संघत्व को अपने व्यक्तित्व में परिलक्षित करें नव संवत्सर संकल्प की तिथि है। कहा कि आज के दिन सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को पराजित करने का संकल्प लिया था। आज का दिन अपना ध्येय और संकल्प निर्धारित करने का दिन है। हमें भी अपना संकल्प लेना है और वह संकल्प भारत को परम वैभव तक पुनः पहुंचाना है। हमें पुनः अखंड भारत बनाना है, इसका भी संकल्प लेना है। हिन्दुओं को एक होना होगा, तभी भारत विश्वगुरु बन सकता है।

यहां से पथ संचलन शुरू किया गया, जो विद्या मंदिर स चलकर जनता होटल से पक्के (गांधीनगर), रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा चौराहा से मंगल बाजार होते हुए करुवा बाबा चौराहा हनुमान गढ़ी मंदिर पर समापन हुआ। शहर के विभिन्न स्थानों पर एकत्र हुए स्वयंसेवकों ने ध्वज को प्रणाम कर पूजा की। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवक कतार में होकर पथ संचलऩ़़ में शामिल रहे। इस दौरान भारत माता की जयकारें का उदघोष भी किया गया। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जिसमें विभाग प्रचारक अजय नारायण, अरविन्द, विभाग कार्यवाह आशीष, अभय त्रिपाठी सह जिला कार्यवाह, नगर प्रचारक मनीष, सह-प्रान्त घोष प्रमुख हरीश, विभाग कार्यकारिणी के विरेन्द्र, विष्णु, अरविन्द सिंह, भवानी प्रसाद, जिला कार्यवाह श्रीराम,  जिला कार्यकारिणी राजेश मिश्र, सुनील मिश्रा, सुधीर अग्रवाल, महेश शुक्ला, अखिलेश, अनुराग, सुभाष शुक्ला, अभिनव, सिद्वार्थ मिश्रा, मोतीलाल, अभय पाल, गोपेश पाल, मधुरेश, राजीव, धर्मराज, अभय, मीडिया प्रभारी हरिओम प्रकाश (लल्ला) सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages