<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 26, 2023

नदी पर विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल का निर्माण कार्य हुआ पूरा

गोरखपुर। जम्मू एवं कश्मीर मंे ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला नई लाइन परियोजना को पूरा करना इंजीनियरांे के लिये बड़ी चुनौती थी। जिससे निबटते हुए रेलवे के इंजीनियरांे ने इस नई रेल लाइन परियोजना की सबसे बड़ी चुनौती चिनाब नदी पर विश्व के सबसे ऊॅचे रले पुल का निर्माण का कार्य पूरा किया। इस अवसर पर 26 मार्च को चिनाब नदी पर बने रले पुल के निकट संवाददाताआंे एवं वीडियो लिंक के माध्यम से जुड़े क्षेत्रीय रेल मुख्यालयांे पर उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए रेल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास का जो संकल्प लिया है उसमंे नित नये अध्याय लिखे जा रहे हैं और ये चिनाब नदी पर बना रेल पुल एक नयी मिसाल है। उन्हांेने कहा कि ऊधमपुर-श्रीनगर-बारामूला परियोजना अगले वर्ष जनवरी तक पूर्ण हो जायेगी और यह क्षेत्र देश के नगरांे से सीधी रेल यात्रा सेवा से जुड़ जायेगा और जम्मू से श्रीनगर की यात्रा मात्र 03 घंटा 30 मिनट मंे पूरी होगी और यहॉं के उत्पाद-सेब, पश्मीना शाल एवं अन्य स्थानीय उत्पाद कम समय में देश के सभी भागों में पहुॅच सकंेगे। एक प्रश्न के उत्तर में श्री वैष्णव ने इस क्षेत्र में रेल के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये बनायी गयी योजनाओं के बारे में भी बताया।

अश्विनी वैष्णव ( रेल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री )  

इस पुल की लम्बाई 1315 मीटर तथा नदी के तल से डेक के ऊॅचाई 359 मीटर है। पुल के निर्माण मंे 28,660 मीट्रिक टन स्टील का उपयागे किया गया है। हिमालय एक यगं माउन्टेन है, जिसके कारण ज्यादातर स्थानों पर सॉफ्ट रॉक पाया जाता है, जिसको ध्यान मे रखकर पुल के फाउन्डेशन में विशेष तकनीकी अपनायी गयी है। ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया हैं। इस रेल खंड पर संरक्षा की ’कवच’ प्रणाली लागू की जायेगी एवं रेल खंड का विद्युतीकरण किया जायेगा। यह क्षेत्र भूकम्प की दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण फाउन्डेशन की डिजाइन इस प्रकार से की गयी है, जिस पर भूकम्प का

असर नहीं पड़ेगा। परियोजना के अन्तर्गत टनेल मंे संरक्षा के व्यापक प्रबन्ध किये गये है। हिमालय पर्वत क्षत्रे मंे ’टनल’ बनाने के लिये इंजीनियरांे द्वारा एक नई तकनीकी विकसित की गई है, जिसको हिमालय टनलिंग मेथड कहते है। इसका आकार हार्स शू के आकार का है, जिससे यह ज्यादा स्टेबल है। इस अवसर पर उन्हांेने इस परियोजना मंे कार्यरत इंजीनियरांे एवं कर्मचारियांे को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम स्थल पर महाप्रबन्धक, उत्तर रेलवे आशुतोष गंगल सहित निर्माण संगठन एवं कोकण रेलवे के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।

इसके पूर्व, रेल, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊॅचे रेल पुल एवं रेल टनेल का गहन निरीक्षण किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages