<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 26, 2023

संजय चौधरी ने मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने जनपद में संचालित होने जा रही मोबाइल वेटनरी यूनिट को हरी झण्डी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति एवं जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि उ0प्र0 सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना से जनपद के सुदूर से सुदूर क्षेत्रों में भी पशु पालक को इमेरजेन्सी में तत्काल रूप से सहायता मिल सकेगी, जिससे पशु पालको को लाभ प्राप्त होगा।


    EMRI Green Health Services के मण्डल प्रबन्धक विवके कुमार दूबे ने बताया कि जनपद में कुल 05 मोबाइल वेटनरी यूनिट प्राप्त हुई है, जिसका संचालन इमेरजेन्सी के रूप में सुबह 10 बजे से रात्रि के 08 बजे तक पशु पालको को प्राप्त हो सकेगा, तथा रात्रि 08 बजे के बाद की गयी काल को अगले दिन पशु पालको को लाभ प्राप्त कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि  इसका संचालन EMRI Green Health Services द्वारा किया जायेगा, इसका टोल फ्री न० 1962 है, जिसको पशुपालक किसी भी इमेरजेन्सी के समय डायल करके अतिशीघ्र लाभ पूर्णतया निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।

       मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा की इमेरजेन्सी के समय पशु पालक अपने फोन से टोल फ्री न० 1962 डायल करके लाभ उठायें, अतिशीघ्र पशु पालक के बीमार पशु का इलाज करके लाभान्वित किया जायेगा। इस अवसर पर अपर निदेशक ग्रेड-2 पशु पालन विभाग तथा पशु पालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ साथ EMRI Green Health Services प्रोग्राम मैनेजर अविनाश तिवारी, प्रदीप कुमार, मो०जकारिया आदि उपस्थित रहें। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages