गोरखपुर। मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में परिचालन विभाग के बैठक कक्ष में 06 दिसम्बर को परिचालन विभाग की राजभाषा समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दी में कार्य करने हेतु आत्मबल की आवश्यकता है यह हमारे लिए गर्व की बात है कि जो हमारी मातृ भाषा है वही हमारी राजभाषा है, हमें हिन्दी में कार्य करने में किसी बात की परेशानी नहीं महसूस करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से राजभाषा समीक्षा बैठक आयोजित करने, परिचालन विभाग की ई-पत्रिका में नियमित रूप से पोस्ट अपलोड करने का निर्देश दिया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि विभाग के सभी कार्य ई- आफिस पर यूनिकोड में काम करने का प्रावधान है। अब हिन्दी टाइपिंग सीखे बिना भी फोनेटिक की बोर्ड से हिन्दी में काम किया जा सकता है।
मुख्य यात्री परिवहन प्रबन्धक श्री आलोक कुमार सिंह ने कहा कि कुछ कार्य जो अंग्रेजी भाषा में प्रयोग करना व्यवहारिक लगता है, वह भी एक निश्चित समय के बाद हिन्दी में करना व्यवहारिक लगने लगेगा साथ ही एक रजिस्टर बनाकर हिन्दी में आने जाने वाले पत्रों का विवरण रखने का भी उन्होंने सुझाव दिया।
इसके पूर्व, बैठक में शामिल सभी अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों का स्वागत हुए परिचालन विभाग के राजभाषा संपर्क अधिकारी एवं उप मुख्य परिचालन प्रबन्धक व माल करते सुमित कुमार ने कहा कि अधिकांश कार्य हिन्दी में किये जा रहे है। हम राजभाषा विषयक वार्षिक कार्यक्रम 2022-23 में दिये गये निर्धारित लक्ष्य का अनुपालन कर रहे है। इन्होंने निरीक्षण के दौरान राजभाषा सम्बन्धी निरीक्षण से सम्बन्धित चेकलिस्ट को भी अनिवार्य रूप से भरने का सुझाव दिया।
समीक्षा बैठक का संचालन करते हुए वरिष्ठ राजभाषा अनुवादक श्याम बाबू शर्मा पिछली बैठक के निर्णय और निर्धारित मदां के अनुपालन स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही ई आफिस पर नोटिंग हिन्दी में प्रस्तुत करने पर प्रजेन्टेशन दिया तथा नोटिंग यूनिकोड में भेजने को कहा ताकि वह आगे किसी अधिकारी के ई आफिस पर फान्ट बदला न जा सके। बैठक में राजभाषा अधिकारी मु० अरशद मिर्जा ने परिचालन विभाग की राजभाषा प्रयोग की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव व प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक मनोज आनन्द सिंह ने किया। इस अवसर पर परिचालन विभाग के सभी अधिकारी एवं सभी अनुभाग के कार्यालय अधीक्षक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment