<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 6, 2022

आज आधार सेवा केंद्र (एएसके) का हुआ शुभारंभ

गोरखपुर। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा गोरखपुर के दुबे काम्प्लेक्स, बेतियाहाता में आधार सेवा केंद्र (एएसके) की शुरुआत की गई है। आज इस केंद्र का विधिवत उदघाटन आज गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह और निदेशक नितीश सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस आधार सेवा केंद्र पर निवासी अपना आधार नामांकन और अपने आधार में सुधार व अपडेट करा सकते है।


 

इस अवसर पर बोलते हुए गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा की यह आधार सेवा केंद्र गोरखपुर जिले और आस-पास के सभी जिलों के निवासियों को आधार से सम्बंधित सेवा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के लगभग 50.72 लाख निवासियों का आधार नामांकन हो चूका है। लेकिन अभी भी 0 से 05 वर्ष के आयु के कुछ बच्चों का आधार नामांकन होना है जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की आवश्यकता है।  

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में 12 आधार सेवा केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। यह आधार सेवा केंद्र निवासियों के लिए आधार से संबंधित सभी सेवाओं के लिए एक सिंगल स्टॉप डेस्टिनेशन है एएसके अत्याधुनिक वातावरण में निवासियों को आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएं प्रदान करते हैं उन्होंने कहा।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ के निदेशक श्री नितीश सिन्हा ने कहा कि आधार सेवा केंद्र, गोरखपुर  के पास प्रतिदिन 1000 निवासियों को आधार से सम्बंधित सेवाओं को प्रदान करने की क्षमता है। 

आधार सेवा केंद्र निवासियों को एक आरामदायक वातानुकूलित वातावरण प्रदान करता है। आधार सेवा केंद्र नागरिक केंद्रित है और एएसके प्रबंधकों को निवासियों, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से दिव्यांवग व्यक्तियों के लिए प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को हल करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है जो निवासियों को कुशल सेवा प्रदान करता है। एएसके के लिए एक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट सिस्टम उपलब्ध है, जो नागरिकों को समय बचाने में मदद करता है और केंद्र पर भीड़ को कम करता है। जिन निवासियों के पास ऑनलाइन अपॉइंटमेंट है उन्हें निर्दिष्ट विंडो पर सेवा प्रदान की जाती है। प्रवेश द्वार पर एक टोकन काउंटर है जो पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वॉक-इन निवासियों को टोकन प्रदान करता है। निवासियों को सहायता प्रदान करने और उनके प्रश्नों का उत्तर देने के लिए प्रवेश द्वार पर एक हेल्प डेस्क काम कर रहा है।

आधार नामांकन और अपडेट के समय अपलोड किए गए दस्तावेजों की जांच के लिए सत्यापनकर्ता तैनात किए गए हैं। यह सत्यापनकर्ता सुनिश्चित करते हैं कि प्रत्येक लेनदेन के दौरान डेटा की गुणवत्ता बनी रहे। भुगतान नकद प्रणाली के माध्यम से होता है और गूगल पे व पेटीएम व यूपीआई आदि के माध्यम से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

आधार सेवा केंद्र सप्ताह के सभी सात दिनों में सवेरे 9ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे तक खुले रहते हैं और केवल सार्वजनिक अवकाश के दिन बंद रहते हैं। आधार नामांकन मुफ्त है, लेकिन जनसांख्यिकीय अपडेट के लिए 50 रुपये का मामूली शुल्क और जनसांख्यिकीय अद्यतन के साथ या उसके बिना बायोमेट्रिक अद्यतन के लिए 100 रुपये देय है।

No comments:

Post a Comment

Pages