<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 6, 2022

भाजपा किसान मोर्चा नेताओं ने रोपे पौध, दिया पर्यावरण रक्षा का संदेश

 


बस्ती । वन महोत्सव अभियान की कड़ी में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी रमेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार पाण्डेय और अमर सोनी के संयोजन में अमहट घाट के निकट आम और अमरूद के 21 पौध रोपे गये। पौध रोपने की कड़ी में भाजपा नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश हरियाली की दिशा में समृद्ध हों, लोग खुली हवा में सांस लें इस बड़े उद्देश्य को लेकर मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने 35 करोड़ पौधरोपण और उनकी सुरक्षा का जो आवाहन किया गया है इस कड़ी में 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस तक  अनेक पौध रोपने के साथ ही उनकी सुरक्षा का प्रबन्ध किया जायेगा। लगातार समाप्त हो रहे वन और बगीचों के कारण पर्यावरण की  स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में सबको मिलकर पौध रोपण का अभियान तेज करना होगा।

पौध रोपण के दौरान मुख्य रूप से बीरू चौधरी, विकास कुमार, शिवा कुमार, राकेश चौरसिया, बंटी कुमार आदि ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages