<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 6, 2022

नगर विकास मंत्री को पूर्व विधायक संजय प्रताप ने भेजा पत्र

 - भानपुर नगर पंचायत का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में करने की मांग

बस्ती । रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2021-22 में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत भानपुर नगर पंचायत का चयन किये जाने का आग्रह किया है।


भाजपा नेता मनोज सिंह के पत्र के आधार पर नगर विकास मंत्री को भेजे पत्र में रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली के तहत नवसृजित नगर पंचायत भानपुर के विकास हेतु मूल भूत सुविधा हेतु इसका चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत किया जाय। नगर पंचायत भानपुर द्वारा 1 जुलाई 2021 को ही शासन को प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया है। उन्होने नगर विकास मंत्री से  भानपुर नगर पंचायत का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत करने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages