गोरखपुर। उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से अनुसूचित जाति के गरीबी की सीमा रेखा से नीचे निवास करने वाले व्यक्तियों के लिए संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वरोजगार योजना, टेलरिंग शॉप योजना, बैंकिंग सुविधा प्रदाता (बिजनेस करेसपोडेण्ट), व्यवसायिक क्षेत्र दुकान निर्माण योजना तथा लाण्ड्री एवं ड्राईक्लीनर्स योजना (सीधे विभाग द्वारा) हेतु अनुसूचित जाति के बेरोजगार अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 15 जुलाई 2022 तक दे सकते है।
अनुसूचित जाति के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर जमा कर सकते है। पात्रता की शर्ते ग्रामीण क्षेत्र के लिए वार्षिक आय रू0 46080/एवं नगरीय क्षेत्र के लिए रू0 56460/है। आवेदन पत्र के साथ सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड संलग्न कर उपरोक्त तिथि तक शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थी कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/पदेन जिला प्रबंधक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0, विकास भवन में गोरखपुर में जमा कर सकते है एवं ग्रामीण क्षेत्र/टाउन एरिया के अभ्यर्थी ग्राम पंचायत अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (स0क0) विकास खण्ड स्तर पर जमा का सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन गोरखपुर एवं विकास खण्ड स्तर पर सहायक विकास अधिकारी (स0क0) से प्राप्त किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी का चयन ग्राम सभा की खुली बैठक में ग्राम प्रधान/सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में किया जाता है तथा शहर क्षेत्र/टाउन एरिया के अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तर पर चयन कमेटी द्वारा तिथि स्थान व समय निर्धारित करते हुए साक्षात्कार के माध्यम से किया जाता है। शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की सूचना मोबाईल के माध्यम से दी जायेगी। उक्त जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दी है।

No comments:
Post a Comment