<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 6, 2022

अमरुदबाग मे हुई हत्या में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार

 गोरखपुर। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा  हत्या में वांछित अभियुक्त सनी उर्फ सन्नी पुत्र अशोक साहनी निवासी अमरुद बाग चकरा अव्वल थाना राजघाट जिला गोरखपुर को समय करीब 12ः10 बजे राजघाट पुल के नीचे बैकुंठधाम घाट के पास से गिरफ्तार किया गया । जिसके निशानदेही पर अमरूदबाग चकरा अव्वल से आला कत्ल गमछा पीले रंग का व मृतक का चिलम बरामद किया गया। 


घटना का संक्षिप्त विवरणः- मृतक हरिओम पुत्र नन्द किशोर भारती निवासी हतवा टोला जंगल एकला नम्बर 2 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर सायं अमरूदबाग चकरा अव्वल नशा करने आया था एवं रात 7-8 बजे के बीच हरिओम और उसके साथी गांजा पीने के लिए अमरुद बाग चकरा अव्वल में था । जहां पर उसके दो साथी सनी उर्फ सन्नी पुत्र अशोक साहनी तथा विकास उर्फ राम चेलु पुत्र स्वर्गीय कुमार निषाद निवासीगण अमरूदबाग चकरा अव्वल थाना राजघाट जनपद गोरखपुर भी हरिओम के साथ गांजा पी रहे थे एवंम् हरिओम के द्वारा चिलम की साफी ना देने की बात को लेकर तीनों आपस में लड़ने झगड़ने लगे क्योंकि हरिओम अत्यधिक नशे में था इसलिए सनी उर्फ सन्नी एवं विकास उर्फ रामचेलू ने मिलकर गमछे से गला कसकर हरिओम की हत्या कर दी अभियुक्त सनी उर्फ सन्नी एवं विकास उसी दिन से फरार चल रहे थे  अभियुक्त सनी को मुखबिर की निशानदेही पर समय 12ः10 बजे गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल गमछा पीले रंग का एवं मृतक की चिलम बरामद किया गया ।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages