<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 19, 2022

समाजवादी युवजन सभा ने लगाया सदस्यता शिविर

 बस्ती। समाजवादी पार्टी युवजन सभा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ला ‘पिन्टू’ के संयोजन में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के निकट सपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने भी सदस्यता लिया।


सपा के जिला उपाध्यक्ष जावेद पिन्डारी ने कहा कि सदस्यता ही वह ताकत है जिसके आधार पर वैचारिक बदलाव आयेंगे और समाजवाद का संकल्प साकार होगा। कहा कि देश और प्रदेश नीति, कार्यक्रम से चलेगा परस्पर घृणा और नफरत से नहीं।  शिविर के संचालन में मुख्य रूप से राम सनेही यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो0 जावेद, गोरख यादव, अमरेन्द्र यादव, रजनीश यादव, गिरीश चन्द्र, सचिन गुप्ता, भोलू, अशोक चौधरी, अजय यादव आदि ने योगदान दिया। दयाशंकर गुप्ता, विजय कुमार चौधरी, विकास त्रिपाठी, विशाल शुक्ला, अर्जुन मिश्रा, सत्यम जायसवाल, शिवेश त्रिपाठी, विक्की त्रिपाठी, शुभम मिश्रा, अजीत तिवारी, काली प्रसाद, वृजेश यादव, सोनू यादव, अमर चौधरी, सूरज मिश्रा, अजय पाण्डेय, महेन्द्र कुमार सहित शिविर में 100 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages