<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 10, 2026

भाजपा का ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ 16-17 मई को, तैयारियां तेज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा आयोजित होने वाले ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आयोजन स्थल के चयन पर भी चर्चा हुई।

जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 16 एवं 17 मई 2026 को किया जाएगा। इसमें जनपद के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री, प्रकोष्ठ एवं विभागों के संयोजक-सह संयोजक, जनप्रतिनिधि, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर निकाय अध्यक्ष, प्रदेश एवं क्षेत्र कार्यसमिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।

बैठक में बताया गया कि प्रशिक्षण वर्ग में सम्मिलित होने हेतु पूर्व पंजीकरण अनिवार्य किया गया है तथा पंजीकरण केवल डिजिटल माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा। सभी संबंधित कार्यकर्ताओं को सरल ऐप पर जिला वर्ग कार्यक्रम रिपोर्ट करना, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पूर्ण करना एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग संचालन समिति के नियंत्रक सतेन्द्र सिंह ‘भोलू’, सह नियंत्रक राधेश्याम कमलापुरी, कार्यक्रम प्रमुख अमृत कुमार वर्मा, समिति सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश चौधरी एवं अजय पाल उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रशिक्षण टोली में चन्द्र शेखर ‘मुन्ना’ एवं शालिनी मिश्रा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

व्यवस्था समिति में प्रमोद कुमार चौधरी ‘गिल्लम’ को सर्व व्यवस्था प्रमुख, सुनील सिंह को भोजन प्रमुख, अभिषेक कुमार गौतम को साज-सज्जा प्रमुख, विद्यामणि सिंह को स्वच्छता प्रमुख, दिलीप पाण्डेय को पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख तथा सुरेन्द्र चौधरी को तकनीकी कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारियों ने समन्वय के साथ दायित्व निर्वहन कर प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages