<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 2, 2022

अवैध निर्माण करने पर 17 लोगों को बीडीए ने 50-50 हजार जुर्माना का थमाया नोटिस

 बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देश पर सचिव बस्ती विकास प्राधिकरण, गुलाब चन्द्र ने 17 लोगों पर बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण करने पर 50000-50000 का जुर्माना तत्काल जमा करने के लिए नोटिस दिया है।

उन्होंने संबंधित अधिशाषी अभियंता विकास प्राधिकरण को जनपद में बिना नक्शा पास चल रहे अवैध कमर्शियल एवं बड़े बिल्डरों के निर्माण को तत्काल सील किये जाने को निर्देश दिया है। उन्होंने अवस्थापना निधि से होने वाले विकास कार्यों से संबंधित 14 पत्रावलियों को स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष बस्ती विकास प्राधिकरण को भेजा है ।

उन्होंने जनपद में बिना नक्शा पास कराए 2 अवैध निर्माण को रोकने हेतु विशेष पुलिस बल के माध्यम से कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती को पत्र लिखा है । लंबित 7 प्रकरणों में नक्शा स्वीकृति हेतु अनुमोदित किये जाने हेतु उपाध्यक्ष बस्ती विकास प्राधिकरण को भेजा है ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages