<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 2, 2022

मछली पालन के लिये नई-नई तकनीकी अपनायें तथा अपनी आय बढ़ायें - डा0 संजय निषाद

 - 09 जुलाई को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित

बस्ती। प्रदेश के मत्स्य विकास मंत्री, डा0 संजय निषाद ने मछुआरों का आह्वान किया है कि वे मछली पालन के लिये नई-नई तकनीकी अपनायें तथा अपनी आय बढ़ायें। विकास भवन सभागार में जिले के कोने-कोने से आये मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना में लाभ प्राप्त करने के लिये आयोजित जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि इस योजना के बारे में 09 जुलाई 2022 को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस योजना में आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2022 है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित किया कि दोनो सरकार में मत्स्य विभाग का अलग मंत्रालय बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत छोटे तथा बड़े मछुआरे रूपये 10 हजार से लेकर रूपये 25 लाख तक 60 प्रतिशत अनुदान पर व्यवसाय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आर.बी.आई. को पत्र लिखकर  उन्होंने अनुरोध किया है कि किसानों की भांति मत्स्य पालकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध करायी जाये। 

उन्होंने बताया कि रूपये 25 लाख की लागत इकाई पर सामान्य वर्ग को 40 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं महिला को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। इसी प्रकार रूपये 50 लाख की इकाई मत्स्य बीज हैचरी निर्माण पर भी अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमान्त मत्स्य पालक व्यक्तिगत लाभार्थी अधिकतम 2 हेक्टेयर की सीमा तक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि छोटे स्तर पर थ्री-व्हीलर, सायकिल एवं मोटरसायकिल पर आइस बैग रखकर भी मत्स्य व्यवसाय किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु विभाग के पोर्टल https://fymis.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन करना होगा तथा स्वयं का पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक 100 रूपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ-पत्र तथा उपलब्ध भूमि की खतौनी अपलोड करना होगा। लाभार्थी को इस आशय का प्रमाण-पत्र भी देना होगा कि परियोजना के संचालन हेतु उसे किसी अन्य योजना में विभाग द्वारा पूर्व में कोई राजकीय सहायता प्राप्त नहीं हुयी है। परियोजना में भूमि क्रय, हस्तान्तरण, पट्टा, उपहार व अधिग्रहण हेतु कोई धनराशि देय नहीं होगी। समारोह को विधायक अजय सिंह ने भी सम्बोधित किया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages