विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार देने के लिए प्रतिबद्ध - राकेश चतुर्वेदी
बस्ती। मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर राजन इंटरनेशनल स्कूल चौबे गंज पंचपेडिया में एक बृहद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के नन्हे मुन्हे छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। संस्था के प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी की माता चंद्रावती देवी ने संस्था के संस्थापक स्वर्गीय सूर्यनारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों ने वहॉ उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं मां ओ मेरी माँ गीत पर छात्रों के अभिनय ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संरक्षक उदय प्रताप चतुर्वेदी ने माँ की महिमा पर प्रकाश डाला साथ ही मुख्य अतिथि सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी को माला पहनाकर स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन राजन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य शानू अंटोनी ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित राजन इंटरनेशनल एकेडेमी के प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के साथ साथ भारतीय सभ्यता को जीवंत रूप देने के प्रतिबद्ध है इसी क्रम में आज मातृ दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित संतकबीरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का प्रधानाचार्य शानू अंटोनी ने माला पहनाकर स्वागत किया। डॉ0 संजय द्विवेदी ने भी माता की महत्ता पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में राजन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजीव पांडेय ने संस्था के संरक्षक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद दुबे व अमरेश त्रिपाठी को पुष्प गुच्छ भेंट किया। वहीं शिक्षिका पुनीता त्रिपाठी ने विद्यालय की प्रबंध निदेशिका डॉ सविता चतुर्वेदी को और डॉ शिखा चतुर्वेदी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, कार्यक्रम के अंत मे प्राचार्य संजीव पांडेय ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामस्वरूप यादव ,सौरभ पांडे, अमित मिश्रा, अर्चना, निशु, विजोयिनी बशक, अनुराधा, मेघा, पूजा, अभय राजपूत , दिवाकर, जॉनसन प्रभा, गोपाल, तारिक ,रेखा, अंबुज ,प्रमिला, शिक्षा व किरण आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment