बस्ती। प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा थाना पुरानी बस्ती व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गोतस्करी करने वाले 25000 रु0 के इनामिया वांछित अभियुक्त को अवैध तंमचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
आलोक कुमार श्रीवास्तव थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी दक्षिण दरवाजा तथा उपनिरीक्षक योगेश सिंह प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा वांछित 25000रु0 का इनामिया अभियुक्त नरेश यादव पुत्र डोमा यादव निवासी खैरा टोला थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर को गोरखपुर बस्ती नेशनल हाईवे सर्विस लेन के पास हंड़िया चौराहा से एक अवैध तंमचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर किया गया।

No comments:
Post a Comment