<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, May 3, 2026

जिले में कांग्रेस की मासिक बैठक, 4 मई की ‘किसान-नौजवान यात्रा’ के स्वागत की तैयारियां तेज


गाजियाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सेंट्रल मार्केट, पुराना बस अड्डा स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से मोदीनगर के प्रदीप कसल (पूर्व उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), सचिन पंकज तेजानियां (पूर्व पार्षद) और सुनील चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। बैठक का प्रमुख एजेंडा संगठनात्मक मजबूती, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।
इस दौरान 4 मई 2026 को बागपत से शुरू होकर गाजियाबाद पहुंचने वाली यूथ कांग्रेस की ‘किसान-नौजवान यात्रा’ के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा की गई। यह यात्रा शाम करीब 4 बजे नवयुग मार्केट स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचेगी, जहां भव्य स्वागत किया जाएगा।
बैठक में सभी फ्रंटल संगठनों को निर्देश दिया गया कि शासन-प्रशासन द्वारा दी जा रही जनसुविधाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और जहां भी समस्याएं हों, उनका तत्काल समाधान कराने का प्रयास करें। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में हेल्प डेस्क स्थापित करने और नियमित साप्ताहिक बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनता की समस्याओं के समाधान में सहयोग करें और कांग्रेस का संदेश घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वयं भी नियमित रूप से बैठकों में शामिल होने की बात कही।
बैठक में महिला जिला अध्यक्ष डोली त्यागी, मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता, एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अरविंद गौतम, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वर्ष 2027 में गाजियाबाद में कांग्रेस को मजबूती के साथ स्थापित कर विपक्ष को कड़ी टक्कर दी जाएगी। “जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस” के नारों के साथ बैठक का समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages