बस्ती। वशिष्ठ महोत्सव आयोजन समिति ने रविवार को शहर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें नमन किया। राना दिनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लाल बहादुर शास्त्री, महाराणा प्रताप, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, भीमराव अंबेडकर, भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद, कबीर सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर जयकारे लगाए। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चले इस अभियान को तेज बारिश भी प्रभावित नहीं कर सकी।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि महापुरुषों के प्रति सम्मान प्रकट करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि बस्ती जनपद के 161वें स्थापना दिवस के अवसर पर 5, 6 और 7 मई को वशिष्ठ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के तहत अमर बलिदानी सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में खेल प्रतियोगिताएं, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। उन्होंने जनपदवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।
इस मौके पर चंद्र मणि मिश्र, रणजीत सिंह, राजेश त्रिपाठी, विजय श्रीवास्तव, कैलाश मोहन श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, आशीष सिंह, दिलीप शर्मा, जितेंद्र सिंह गुड्डू, अखिलेश गुप्ता, संजय पाण्डेय, श्रुति अग्रहरि, शिवन गुप्ता, विवेक सिंह, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment