अयोध्या/प्रतापगढ़। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी सुरेश यादव को एक बार फिर उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस बार उन्हें जनपद प्रतापगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंच से सम्मान प्राप्त हुआ।
प्रतापगढ़ में समाजसेवी आनंद पांडे के संयोजन में आयोजित रोजगार मेले में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव को विशेष आमंत्रण दिया गया था। इस दौरान उनके द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए जिलाधिकारी एवं आयोजकों ने उन्हें सम्मानित किया।
बताते चलें कि सुरेश यादव अपने निरंतर सामाजिक कार्यों के चलते न केवल अयोध्या, बल्कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी सम्मानित हो चुके हैं। इससे पूर्व भी उन्हें अयोध्या के जिलाधिकारी, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों तथा कई मंत्रियों द्वारा सम्मान मिल चुका है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद सुरेश यादव ने कहा कि आनंद पांडे द्वारा प्रतापगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने आग्रह किया कि इसी प्रकार का रोजगार मेला अयोध्या में भी आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय युवाओं को लाभ मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रयासों से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है और बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
इस अवसर पर वासुदेव, सुरेश माझी, बृजेश त्रिपाठी, राम सिंह सहित कई लोगों ने उनके सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment