बस्ती। आगानी चैत्र राम नवमी मेले को ध्यान में रखते हुए 08 से 10 अप्रैल तक सुगम यातायात एवं मेले का सकुशल सम्पादन हेतु जनपद बस्ती से गुजरने वाले वाहनों/अन्य साधनों का निम्न प्रकार से रुट डायवर्जन रहेगा।
1.गोरखपुर सन्तकबीरनगर से आने वाले वाहन जिनको अयोध्या होते हुए बाराबंकी लखनऊ जाना है उक्त वाहन को मुड़घाट बस्ती से डायवर्जन कर बड़ेबन चौराहा एनएच-28 से असनहरा डुमरियागंज उतरौला गोण्डा होते हुए बाराबंकी लखनऊ जायेंगे।
2. अकबरपुर टाण्डा होकर बस्ती आने वाले वाहन को थाना कलवारी से रामजानकी मार्ग पर डायवर्ट किया जायेगा ।
3. थाना कलवारी थाना नगर की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें बाराबंकी लखनऊ जाना है इन वाहनों को टाण्डा अकबरपुर होते हुए लखनऊ जायेंगे ।
4.डुमरियागंज से आने वाले भारी वाहन को जिन्हें लखनऊ जाना है उन्हें चौकी असनहरा बस्ती क्षेत्र से ही डुमरियागंज उतरौला होते हुए बाराबंकी लखनऊ की तरफ डायवर्जन किया जायेगा ।
5. जनपद बस्ती के चौकी फुटहिया एनएच-28 से आगे से अयोध्या की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहन को घघौवा से आगे लोलपुर ओवरब्रिज से डायवर्जन किया जायेगा जो गोण्डा होते हुए लखनऊ की तरफ जायेंगे ।
6. बांसी से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहनों को थाना रुधौली क्षेत्र से ही पुनः बांसी मार्ग पर डायवर्जन किया जायेगा जो उतरौला गोण्डा होते हुए बाराबंकी लखनऊ जायेंगे ।

No comments:
Post a Comment