सदियों से जग सारा करे आपका बखान
![]() |
| विक्रम कुमार |
आपकी मर्यादा का प्रण लेता है जहान
दुनिया में है जो भी वो आपसे ही तो है
हे मेरे भगवान राम, हे कृपानिधान
आप सा अब तक जगत में हुआ न कोई अन्य
आपसे भारत भूमि ये सदा रहेगी धन्य
आप सा न प्रतापी कोई, न कोई महान
हे मेरे भगवान राम, हे कृपानिधान
भक्तों के उद्धार में करते कभी न देर
प्रेम से थे खाए शबरी मां के जूठे बेर
पत्थर से अहिल्या को फिर बनाया था इंसान
हे मेरे भगवान राम, हे कृपानिधान
आपकी कृपा से फला ब्रह्मांड का हर वर्ग
राज विभिषण ने पाया, लंकेश पाए स्वर्ग
आपकी भक्ति से अमर हो गए हनुमान
हे मेरे भगवान राम, हे कृपानिधान
विक्रम कुमार
मनोरा, वैशाली

No comments:
Post a Comment