बस्ती। थाना लालगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर असलहा एवं कारतूस के साथ वायरल फोटो में चित्रित अभियुक्तों को 01 पिस्टल व 04 ज़िंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर असलहा एवं कारतूस के साथ वायरल फोटो में चित्रित अभियुक्तों क्रमशः विवेक आर्या पुत्र लक्ष्मण आर्या निवासी ग्राम अमौली थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर (उ0प्र0) उम्र करीब 21 वर्ष को 01 पिस्टल 32 बोर व 02 ज़िंदा कारतूस 32 बोर और अमित पुत्र अनिल कुमार निवासी ग्राम देईसाड थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 22 वर्ष को 02 ज़िंदा कारतूस 303 बोर के साथ समय करीब 04ः50 बजे हरखौलिया उर्फ मटियरिया बंधे से गिरफ्तार कर न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
पूछताछ करने पर अभियुक्त विवेक आर्या पुत्र लक्ष्मण द्वारा बताया गया कि आप लोगों द्वारा जो कट्टा व कारतूस पकड़ा गया है उसे हम लोगों ने विजयनाथ उर्फ फुट्टू चौधरी पुत्र राजेन्द्र चौधरी निवासी ग्राम परेवा थाना लालगंज जनपद बस्ती से रुपये 30,000/-में खरीदा था ।

No comments:
Post a Comment