<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 7, 2022

पशुपालन विभाग से निःशुल्क करायें पशुधन का इलाज

 बस्ती। पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं के उपचार के लिए लिया जाने वाला शुल्क माफ कर दिया गया है। यह  जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा बड़े पशु का रू0 5 तथा छोटे पशुओं का रू0 2 शुल्क चिकित्सा/उपचार के लिए लिया जाता है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी 31 मार्च 2023 तक यह शुल्क माफ कर दिया गया है। उन्होंने पशुपालकों से अपील किया है कि पशुधन हित में पशुपालन विभाग से निःशुल्क चिकित्सा एवं उपचार कराएं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages