बस्ती। प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर को ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों/दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों, जनपद, प्रदेश, स्वैच्छिक संस्थाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। उक्त जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने दिया है। उन्होने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली के वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in पर 30 जून तक आवेदन पत्र किए जा सकते है।
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु निम्नानुसार श्रेणियां निर्धारित है- सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या ऐजेंसी, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ संस्था,. प्रेरणास्त्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रवर्तन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाडी, दिव्यांगजन के सशक्तिकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र के प्रारूप दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली की वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र उनकी उपलब्धियों से संबंधित अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बस्ती में 30 जून, 2022 तक 03 प्रतियों में जमा करें। जिससे पुरस्कार हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा सके।

No comments:
Post a Comment