बस्ती। थाना रुधौली में पुलिस चौकी मूड़ाडीहा के भवन, पुलिस सहायता केंद्र बखीरा मोड़ व प्रभारी निरीक्षक कक्ष रुधौली के सुन्दरीकरण का निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र राजेश मोदक द्वारा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के उपस्थिति में किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र राजेश मोदक द्वारा पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के उपस्थिति में थाना रुधौली पुलिस चौकी मूड़ाडीहा हनुमानगंज के भवन का आकल्पन विनिर्माण एवं विन्यास किया गया।
महानिरीक्षक द्वारा सीसीटीवी कैमरा युक्त पुलिस सहायता केंद्र बखीरा मोड़ कस्बा रुधौली का भी उद्घाटन किया गया तथा थाना रुधौली पर प्रभारी निरीक्षक कक्ष के सुन्दरीकरण का उद्धाटन किया गया ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी रुधौली अम्बिका राम एवं प्रभारी निरीक्षक रुधौली शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी चौकी मूड़ाडीहा हनुमानगंज सुरपति त्रिपाठी व थाना रुधौली के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment