गोरखपुर। शाहपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने खुद की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस स्वीकृत करने की मांग प्रशासन से की है। महिला स्नेह लता, पत्नी जितेंद्र कुमार, ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता की वर्ष 2010 में जमीनी विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी, जिसका मुकदमा अभी न्यायालय में विचाराधीन है।
महिला का आरोप है कि मामले में नामजद अभियुक्तों द्वारा लगातार उन्हें और उनके परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है। कई बार घर आकर समझौते का दबाव भी बनाया गया है। इस संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज है।
प्रार्थिनी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर आशंका बनी हुई है, इसलिए आत्मरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि जांच की औपचारिकताएं पूर्ण कर जल्द से जल्द लाइसेंस स्वीकृत किया जाए, ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
https://www.facebook.com/share/v/1B3NyEWtqs/
वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:
Post a Comment