<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 27, 2026

यूपी बोर्ड में ग्रामीण प्रतिभाओं की चमक, मेधावियों का भव्य सम्मान


बस्ती। यूपी बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। साऊंघाट विकास खण्ड के छपिया लुटावन स्थित एस.आर.ए. पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्हें पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंधक पवन कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य संध्या ठाकुर और ग्राम प्रधान विनय अम्बेडकर ने मेधावियों को सम्मानित किया। हाई स्कूल परीक्षा में गणित में 99 प्रतिशत एवं कुल 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा मोनी गुप्ता को साइकिल, ट्रॉफी, पुस्तक एवं स्कूल बैग देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं 84 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रिन्स और 83 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली सलोनी को भी ट्रॉफी, स्कूल बैग व शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर केक काटकर छात्रों की सफलता का जश्न मनाया गया। प्रबंधक पवन कुमार वर्मा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया।
ग्राम प्रधान विनय अम्बेडकर ने कहा कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे जीवन में हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। प्रधानाचार्य संध्या ठाकुर ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम में लाल बिहारी गुप्ता, राजीव गुप्ता, जगदीश कुमार, पवन कुमार, निकलेश कुमारी, पूजा मिश्रा, प्रमिला कुमारी, लकी पाण्डेय, मधू, किरन, अजय कुमार, सरिता सहित शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages