<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 27, 2026

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन


गोरखपुर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ, गोरखपुर महानगर एवं जिला इकाई द्वारा गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है। यह ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया, जिसमें गोवंश संरक्षण और संवर्धन के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि गो माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। दूध, गोबर और गोमूत्र जैसे उत्पाद न केवल स्वास्थ्य के लिए उपयोगी हैं, बल्कि जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। संगठन ने यह भी उल्लेख किया कि देश के करोड़ों किसानों की आजीविका गोवंश पर निर्भर है।
संघ ने अपनी मांगों में प्रमुख रूप से गो माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने, गोवंश संरक्षण हेतु कठोर और प्रभावी कानून बनाने, देशभर में गौशालाओं के विकास एवं संरक्षण के लिए विशेष योजनाएं लागू करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों और महाविद्यालयों में भारतीय संस्कृति और गो संरक्षण से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात कही है।
महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एडवोकेट ने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार इस मांग पर गंभीरता से विचार करेगी और गोवंश संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
ज्ञापन की प्रति उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी भेजी गई है।

https://www.facebook.com/share/v/18TMcYZR1r/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages