<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 7, 2022

पखवारे भर मनायेगा डीवाईएफआई बाबा साहब डॉ0 भीम राव अंबेडकर की जयंती

 बस्ती। भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शिव चरण निषाद की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षा और रोजगार के संकट पर आंदोलन किये जाने की सहमति बनी। इसके साथ ही कासगंज एटा में होने वाले राज्यसम्मेलन में भागीदारी तथा बाबा साहब के जयंती को पखवारे भर संविंधान बचाओ के नारे को लेकर मनाए जाने का निर्णय लिया गया।


निर्णय की जानकारी देते हुए जनौस की उपाध्यक्ष सुंदरी ने बताया कि 14-15 अप्रैल को कासगंज एटा में होने वाले दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में बस्ती से भाग लेने के लिए प्रतिनिधियो के नाम तय किये गए। इसके साथ ही बैठक में बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती को पखवारे भर चलाने का कार्यक्रम तय किया गया। कार्यक्रम का समापन 27 अप्रैल को गनेशपुर क्षेत्र के गड़वल ग्राम में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। बाबा साहब के जयंती पखवारे को सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए हीरालाल को चार सदस्यीय आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया। संयोजन समिति में शिवचरण निषाद, शेषमणि व सुरेन्द्रमोहन शर्मा शामिल है।

सुंदरी ने बताया कि राज्य सम्मेलन में लिए गए निर्णय के क्रम में जिला कमेटी आंदोलन की रणनीति बनाएगी। बैठक में शिवचरण निषाद,सुंदरी, शेषमणि ,सोनी ,हीरालाल व नीलू सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages