<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 9, 2022

सड़क निर्माण रोके जाने से नाराज महिलाये डीएम से मिलकर किया शिकायत

 


बस्ती। महसों सदर विकास खंड के सिकरा पठान में 2005 में गांव वालों के समझौते से 170 मीटर रास्ता प्रस्तावित हुआ था इसी रास्ते से गांव के लोग आते जाते थे। 2019 में गाँव वालों की सहमित से इसी रास्ते पर आवादी की जमीन पर पंचायत भवन का निर्माण सुरु हुआ जिसका निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इस सड़क पर पूर्व प्रधान ने 2005 में खड़ंजा लगवा दिया था। ग्रामीणों की मांग पर उप जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार उच्च अधिकारियों द्वारा की गए पैमाइश में गाटा संख्या 148 रखबा 0.025 हेक्टेयर अंबेडकर पार्क में व सड़क आ गया। जिसके कारण सड़क रोक दिया गया पुनः गांव वाले के समझौते से अंबेडकर पार्क के पूर्व दिशा में उपस्थित हरिजन आबादी की जमीन से रास्ता निकालने का प्रस्ताव ग्राम प्रधान को दिया गया जिस पर  50 मीटर सड़क में 35 मीटर तक कोई समस्या नही है। लेकिन 15 मीटर गाव के ही दबंग गोकुल प्रसाद ने नेताओं के सह पर रास्ते को बनाने के लिए रोक रहे हैं। और उस जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया जिससे वहा के लोगो को आने जाने में समस्या हो रही हैं। इसकी शिकायत गाव वालो ने ग्राम प्रधान से की तो ग्राम प्रधान ने कार्य को कराना चाहा तो दबंग लोगो ने ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद गाँव की सैकड़ों महिलाओं और पुरूषो ने जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत की और आश्वासन मिला कि जल्द से जल्द आप लोगों का निस्तारण हो जाएगा। डीएम से मिलने वालों में लावती, रीना, कपूरा देवी, गायत्री देवी, सुंदरी, ज्योति, आशा, विमली, रामकुमार, सुरेश चंद्र, सुभाष, जोखू, मंजूर अली, शुभम कसौधन, शमशाद खान रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages