<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 10, 2022

02 अन्तर्जनपदीय गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बस्ती। थाना छावनी पुलिस, एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 02 अन्तर्जनपदीय गौ तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। थाना छावनी पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में 10 अप्रैल को समय करीब 17ः45 बजे थाना छावनी क्षेत्र के मंझरिया के दत्तनगर मार्ग से 02 अन्तर्जनपदीय गौ तस्करों इश्तियाक पुत्र इस्तखार ग्राम दुर्गजोत थाना बखिरा जिला संत कबीर नगर और गुफरान उर्फ गुमनाम उर्फ छोटू पुत्र अली हुसैन ग्राम मदाईन थाना दुधारा जिला संतकबीर नगर (उ0प्र0को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया, पुलिस बल द्वारा आत्मसुरक्षा व जवाबी फायरिंग किया गया जिसमें अभियुक्त गुफरान उर्फ गुमनाम उर्फ छोटू पुत्र अली हुसैन ग्राम मदाईन थाना दुधारा जिला संतकबीर नगर(उ0प्र0) के बायें पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज हेतु सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया । इनके पास से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस और एक मोटर साइकिल (बिना नम्बर प्लेट) की बरामद हुई है। थाना छावनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages