बस्ती। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के दौरान सपा प्रत्याशी संतोष यादव ‘सन्नी‘ के लिये चुनाव-प्रचार कर रहे तीन लोगों जमुना प्रसाद उर्फ विजयपाल यादव, अब्दुल कलाम और जामवन्त को थाना लालगंज की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन पर अरोप है कि सपा प्रत्यासी संतोष यादव के लिए लोगों में पैसा बॉट रहे थे।
थाना लालगंज पुलिस द्वारा रात्री चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के लिए वोटरों को पैसा बांटते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी मय पुलिस बल द्वारा 09 अप्रैल की रात्रि चेकिंग के दौरान ग्राम छिबरा में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 के दौरान वोटरों को पैसा बांटते समय अभियुक्त जमुना प्रसाद उर्फ विजयपाल यादव पुत्र रामजीत निवासी ग्राम डिहुकपुरा, जामवन्त पुत्र रामसुभग निवासी ग्राम पिपरपाती मुस्तहकम, अब्दुल कलाम पुत्र मोहम्मद सफी निवासी ग्राम डिहुकपूरा थाना लालगंज जनपद बस्ती को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छिबरा से गिरफ्तार कर नगद रुपये 5000/- बरामद कर वाहन संख्याUP-51-AA-4658 बोलेरो को धारा 207 MV Act के तहत सीज किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना लालगंज जनपद बस्ती पर उक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 100/2022 धारा 171-E IPC व 3/7 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम पंजीकृत किया गया।

No comments:
Post a Comment