बस्ती। बस्ती, सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के लिए कुल 6402 मतदाता 09 अप्रैल को मतदान करेंगे। उक्त जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि इसमें 2910 महिला तथा 3492 पुरूष है। उन्होने बताया कि बस्ती में कुल 14 मतदान केन्द्र बनाये गये है, जो सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में स्थापित है। बस्ती में कुल 2392 मतदाता है, जिसमें से 1126 महिला तथा 1266 पुरूष है।
उन्होने बताया कि सिद्धार्थनगर में कुल 14 मतदान केन्द्र है, जो सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में स्थापित है। यहॉ पर कुल 2403 मतदाता है, जिसमें से 1040 महिला एवं 1363 पुरूष है। संतकबीर नगर जनपद में कुल 09 मतदान केन्द्र है, जो सभी क्षेत्र पंचायत कार्यालय में स्थापित है। यहॉ पर कुल 1607 मतदाता है, जिसमें से 744 महिला एंव 863 पुरूष है।
09 अप्रैल को मतदान कराने के लिए मतदान पार्टिया, मतदान केन्द्रों पर आज पॅहुच गयी है। कलेक्ट्रेट बस्ती से प्रेक्षक शिव प्रसाद, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र की उपस्थिति में मतदान पार्टिया, मतपेटिका, मतपत्र एवं स्टेशनरी लेकर केन्द्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुयी। इसके पूर्व अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक किया तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया, कानून व्यवस्था एंव आदर्श आचार संहिता के बारे में आवश्यक जानकारी दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के पश्चात् तीनों जिलों की शील्ड मतपेटिकाए शिवहर्ष किसान डिग्री कालेज में जमा की जायेंगी। इसके साथ ही अवशेष स्टेशनरी आदि भी जमा किया जायेंगा। सभी माइक्रो आब्जर्वर अपनी रिपोर्ट आयोग द्वारा नियुक्त आब्जर्वर महोदय को उपलब्ध करायेंगे। सभी मतपेटिकाए जमा होने के बाद ही अधिकारी जा सकेंगे। उन्होने स्वतंत्र, निष्पक्ष एंव शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को सतर्कतापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया है।

No comments:
Post a Comment