<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 5, 2022

बस्ती, सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में बनाये गये 14 मतदान केन्द्र

 बस्ती। बस्ती, सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र में जनपद में कुल 14 मतदान केन्द्र बनाये गये है। उक्त जानकारी जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दिया है। उन्होने बताया कि मतदान केन्द्र संख्या 15-रामनगर का मतदान क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में सम्पन्न होंगा। इसमें क्षेत्र पंचायत रामनगर के सभी मतदाता मतदान करेंगें। मतदान केन्द्र 16-रूधौली में क्षेत्र पंचायत एवं नगर पंचायत रूधौली के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे।

उन्होने बताया कि मतदान केन्द्र 17-परसरामपुर में क्षेत्र पंचायत परसरामपुर के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 18-गौर में क्षेत्र पंचायत गौर तथा नगर पंचायत बभनान के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 19-विक्रमजोत में क्षेत्र पंचायत विक्रमजोत के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 20-सल्टौआ गोपालपुर के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 21-हर्रैया में क्षेत्र पचांयत एवं नगर पंचायत हर्रैया के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 22-सॉऊघाट के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगें। 23-कप्तानगंज के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 24-दुबौलिया के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 25-बस्ती में क्षेत्र पंचायत एंव नगर पालिका के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे।

उन्होने बताया कि मतदान केन्द्र 26-बहादुरपुर के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 27-बनकटी में क्षेत्र पंचायत एवं नगर पंचायत के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन में मतदान करेंगे। मतदान केन्द्र 28-कुदरहॉ में क्षेत्र पंचायत के सभी मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय भवन मे मतदान करेंगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages