- राजन इंटरनेशनल एकेडमी का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न
- गुणवत्ता परक शिक्षा के लिए दार्जिलिंग व केरल से लाए गए हैं शिक्षक- डा. उदय प्रताप
- बच्चों के शैक्षणिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा राजन इंटरनेशनल एकेडमी - संजय द्विवेदी
बस्ती। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए पचपेड़िया रोड पर राजन इंटरनेशनल एकेडमी का भब्य शुभारम्भ हुआ। एकेडमी का उद्घाटन पूर्व विधायक जय चौबे के हाथों फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्या ग्रुप के चेयरमैन राकेश कुमार चतुर्वेदी व संचालन राजन महिला डिग्री कालेज के प्राचार्य संजीव पांडेय ने किया। पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि राजन इंटरनेशनल एकेडमी बच्चों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य दिलाने में मील का पत्थर सावित होगा। हम प्ले ग्रुप से लेकर इंटरमीडिएट तक के छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार के साथ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद , संगीत व अन्य गतिविधियों को भी निखारने का अवसर दिया जायेगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सूर्य इंटरनेशनल एकेडमी संत कबीर नगर के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के लिए दार्जिलिंग, केरल सहित अन्य राज्यों से विशेषज्ञ शिक्षकों को बुलाया गया है। गुणवत्ता परक शिक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
संस्था के निदेशक राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि बस्ती के दूर दराज के बच्चों को भी शिक्षा देने के लिए विद्यालय के तरफ से बच्चों को स्कूल लाने के लिए वाहन उपल्बध कराये जायेगे। ताकि अवागमन के साधन के अभाव में बेहतर शिक्षा ग्रहण करने से बच्चे वंचित न रह जायें। आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा की अभिभावक अपने बच्चों का प्रवेश विद्यालय में दिलायें मै विश्वास दिलाता हूॅ कि आपको किसी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि चौबे परिवार ने बस्ती में अनेक शिक्षण संस्थाओं की श्रंखला खड़ी कर बस्ती के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राजन इंटरनेशनल एकेडमी अपने उद्देश की बुलंदी पर पहुंचे, हमारी बहुत-बहुत शुभकामनाएं है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, राजन महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजीव पांडेय, प्रधानाचार्य सानू एंटोनी, अनुराधा, मेधा, विजोइनी, पूजा ,अभय राजपूत, दिवाकर, जॉनसन, प्रभा, निशू ,गोपाल, सारिक, रेखा, अंबुज, प्रमिला, शिक्षा, किरण, दिलीप पांडेय, जीत यदुवंशी, मनीष मिश्रा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment