<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 12, 2022

घोषणा पत्र में किए वादों को अमलीजामा पहनाने का होगा प्रयास - महेन्द्र

 - जनपद की 4 सीटों पर मिली सफलता पर जताया जनता का आभार
महेंद्र नाथ यादव

बस्ती । बस्ती सदर से नव निर्वाचित विधायक एवं समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने जनपद के 5 में से 4 सीटों पर मिली सफलता पर मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि जनहित के सवालों को लेकर सपा का संघर्ष निरन्तर जारी रहेगा।

सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सूबे में पार्टी की सरकार बनी होती तो घोषणा पत्र के अनुरूप पुरानी पेंशन नीति बहाली, 300 यूनिट निःशुल्क बिजली आदि योजनायें लागू करायी जाती। कहा कि जनादेश का सम्मान सिर माथे पर, राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा जैसे दल को पराजित करने की ताकत समाजवादियों में ही है।

मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा है कि जितना संभव होगा पार्टी जिलाध्यक्ष और विधायक के रूप में उनके दरवाजे लोगों के लिये सदा खुले रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages