<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, March 12, 2022

लोकतंत्र में असली ताकत , घमंड करना राजनीतिक भूल - मो0 रफीक

बस्ती।  लोकतंत्र में असली ताकत जनता के पास है। इसलिये ये घमंड करना कि हम स्थायी हैं बड़ी राजनीतिक भूल होगी। यह बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं मण्डल प्रभारी मो. रफीक खां ने कही। उन्होने प्रदेश की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हुये कहा कांग्रेस जाति धर्म, मजहब की राजनीति नही करती। विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुद्दों की बात की और इसी आधार पर जनता से वोट मांगा।



लेकिन जनता ने एक बार फिर जाति, धर्म के आधार पर भावनाओं में बहकर वोटिंग किया और कांग्रेस हाशिये पर चली गयी। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा जारी कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं में एक सशक्त, आत्मनिर्भर और जागरूक उत्तर प्रदेश की तस्वीर छिपी है। अफसोस है यह जनता की प्राथमिकताओं में नही आ पाया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा परिस्थितियां कुछ भी हों, कांग्रेस मुद्दों और वसूलों की राजनीति कभी नहीं छोड़ेंगी, नतीजे जो भी हों। कांग्रेस नेता ने मंडल के सभी दलों के विजयी प्रत्याशियों को बधाईयां और शुभकामनायें दिया है साथ ही अपेक्षा की है कि वे पीड़ित शोषित जनता की आवाज बनेंगे। कांग्रेस फिर लड़ेंगी और जुल्म अत्याचार से पीड़ित लोगों कों न्याय दिलाने के लिये अनवरत संघर्ष करती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages