<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, February 28, 2022

पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु खाली मैदान का किया निरीक्षण

 सिद्धार्थनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा तथा मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक पुलकित गर्ग द्वारा मतदान हेतु पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बगल खाली मैदान का निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा निर्देश दिया कि विधानसभावार टेबल लगाकर पोलिंग पार्टियों को रवाना करेंगे जिससे किसी भी प्रकार की समस्या न हो। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया की पोलिंग पार्टियों की रवानगी हेतु कोविड हेल्प डेस्क स्थापित हो एंबुलेंस की व्यवस्था हो तथा खोया पाया केंद्र स्थापित कर ले। जिससे किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। इसके साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय वाहन लाइनों में खड़े रहने तथा वाहनों पर  नंबर भी अंकित हो। 

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages