लखनऊ। गोरखपुर जं0 की रेलवे सुरक्षा बल टीम द्वारा सूचना के आधार पर निगरानी के दौरान विगत सप्ताह मे धर्मशाला यार्ड मे खड़ी गाड़ी सं0- 12532/12531 के विभिन्न कोचों से काटकर चुराई गई कॉपर केबल को अपराधियों द्वारा गोरखनाथ फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे झाड़ियों में बेचने के उद्देश्य से छुपा कर रखी गई रेलवे संपत्ति को बरामद किया गया। इस दौरान उक्त स्थान पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा घेराबंदी करके पांच व्यक्तियों को अपने कंधों पर चोरी का माल ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह अपने खर्चे तथा नशे की पूर्ति हेतु रेलवे संपत्ति को चोरी करके अनाधिकृत रूप से बेचने वाले थे। उन सभी अपराधियों को हिरासत में लेते हुए उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर के जांच की जा रही है। चोरी की गई रेल संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग रु 25000/- है।
No comments:
Post a Comment